पाचातलाई की उचित मूल्य दुकान हेतु 19 जुलाई तक आवेदन करें
(हरदा) जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि हरदा अनुविभाग की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत पाचातलाई के लिये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि इसके लिये उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘‘राशन मित्र’’ rationmitra.nic.in/newshop पर किये जा सकते है।
