एक पेड़ पिता के नाम भी लगाये बेटियां – राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी,
(सतना) प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के शुभारंभ से पहले शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के परिसर स्थित विद्या वन एवं अन्य वाटिकाओं में अतिथियों ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, प्राचार्य शिवेश प्रताप सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. क्रांति राजौरिया, प्रोफेसर बृजेश सिंह, आरएस गुप्ता सहित गणमान्य अतिथियों ने पौधा रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने बालिकाओं से कहा कि प्रत्येक बेटी अपने पिता की लाडली होती है। इसलिए हर छात्रा अपने पिता के नाम से भी एक पेड़ अवश्य लगाये।
