जनहितैषी विकास कार्यों के लिए लंबित वन भूमि प्रकरणों की समीक्षा कर कलेक्टर ने निराकरण संबंधी दिए निर्देश

Advertisement

(अनुपपुर)  कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में समयावधि पत्रों की बैठक के पश्‍चात् विभिन्न विकास विभागों के वन विभाग में लंबित भूमि संबंधी प्रकरणों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री अरिहंत कोचर सहित विभिन्न विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विकास विभागों के अधिकारियों से कार्यवार लंबित प्रकरणों से संबंधित जानकारी लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को जनहित के कार्यों के लिए वन भूमि संबंधी लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में थानगांव एवं निमहा में विद्युतीकरण के लिए वन भूमि संबंधी अनुमति प्रदान करने तथा अगरिया नाला से पचरीपानी, केशवाही से हर्रापानी, टांकी से बैगानटोला मार्ग निर्माण, कन्या शिक्षा परिसर, पीवीटीजी के 11 बसाहटों से संबंधित वन भूमि प्रकरणों, अमरकंटक में बैराज निर्माण, राजनगर बनगवॉ में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन के संबंध में वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के निदान संबंधी कार्यवाही तत्परता से किए जाने के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें