मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 221 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम संपन्न
विधायक एवं जनपद अध्यक्ष ने नव विवाहितों को प्रतीकात्मक चेक एवं तुलसी का पौधा प्रदान किया
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुनव्वर खान एवं सीईओ श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी लगातार कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे। कार्यक्रम में आए सभी घराती एवं बारातियों को भोजन के पैकेट वितरण की व्यवस्था जनपद पंचायत द्वारा की गई थी। पंडितों के द्वारा रीति रिवाज के साथ सभी जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए ।जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उपस्थित सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन अनिल ढिमोले ने किया। आभार संजय चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता विनीत पटेरिया, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रार्थना महेंद्र खल्ला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र खल्ला, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामजी दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन, प्रियंका पटेरिया, अनुविभागीय अधिकारी मुनव्वर खान, सीईओ श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी संधीर चौधरी ,संजय चौरसिया, अनिल ढिमोले, पूर्व पार्षद दिलीप नेमा, राजाराम दामले ,उमेश पलिया ,अशोक साहू ,उपाध्यक्ष नईम खान, प्रीतम सिंह राजपूत, डीएस राजपूत सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहायक सचिव जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा।
