आरटीओ के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, अनुपस्थित का कटेगा वेतन
आरटीओ आफिस के निरीक्षण में नहीं मिला कोई अधिकारी कर्मचारी
(हरदा) कलेक्टर आदित्य सिंह अचानक आरटीओ आफिस पहुँचे, जहां उन्हें कोई भी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला, जिस पर उन्होने सख्त नाराजगी प्रगट करते हुए उन्होंने आरटीओ राकेश अहाके व आफिस के कर्मचारियों का वेतन काटने तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि आरटीओ अहाके के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा संभागायुक्त नर्मदापुरम् से अनुरोध किया गया है।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
