शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक एवम कन्या छात्रावास खरगापुर में किया गया वृक्षारोपण

Advertisement

(टीकमगढ़)  जिला संयोजक के मार्गदर्शन में शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक एवम कन्या छात्रावास खरगापुर में वृक्षारोपणशासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक एवम कन्या छात्रावास खरगापुर में वृक्षारोपण किया गया एवं एक पेड़ किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि वरिष्ठ बीजेपी नेता रामलाल पंडा, मेडी बाबा, रतन सिंह लोधी, सीएम राइस स्कूल की प्राचार्य श्री मति अंजना गुप्ता, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगापुर के प्राचार्य राजकुमार तिवारी , वरिष्ठ शिक्षक धनराज लोधी, सीएम राइस संस्था माध्यमिक खंड के प्रधानाचार्य बाबूलाल कोरी, प्राथमिक खंड के प्रधानाचार्य शोभाराम विश्वकर्मा, वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार अहिरवार, छात्रावास की पालक समिति के अध्यक्ष हर प्रसाद अहिरवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद लीड संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी एवं रामबिहारी पटेरिया, पत्रकार बंधु सुरेंद्र राजपूत एवं राम मिलन राजपूत, छात्रावास अधीक्षक, संतोष राजपूत एवं कन्या छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती गजरा देवी अहिरवार छात्रों के अभिभावक, एवं छात्रवासी छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी ने एक पौधा मां के नाम समर्पित करते हुए लगाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अमरूद आंवला आम मुनगा कटहल कदम के कुल 45 पेड़ लगाए गए। वरिष्ठ नेता रामलाल पंडा जी ने छात्रों को प्रकृति के साथ समन्वय से रहने एवं इसके महत्व के बारे में बताया। प्राचार्य श्रीमती अंजना गुप्ता मैडम जी ने छात्रों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया एवं छात्रों को अनुशासन के महत्व के बारे में भी बताया। प्राचार्य राजकुमार तिवारी ने छात्रों को पेड़ो के दैनिक जीवन में महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया एवं छात्रों को अपने अपने घर पर कम से कम एक एक पेड़ लगाने एवं उन्हें सुरक्षित बड़ा करने के बारे में संकल्प लेने के लिए कहा एवं छात्रों के अभिभावकों को भी अपने घर कम से कम एक एक पेड़ लगाने के लिए कहा एवं उन्हें पेड़ों के आर्थिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
       टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें