वन विभाग टीम ने करई बीट से अतिक्रमण हटाया, अतिक्रमण धारी में हड़कंप मचा

Advertisement

वन संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा: शिशुपाल अहिरवार वन परिक्षेत्र अधिकारी

(पलेरा)  वन विभाग टीम जतारा एवं पलेरा टीम की संयुक्त कार्यवाही वन विभाग की भूमि पर कई वर्षों से अतिक्रमण किया गया था जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा मुक्त कराया गया। वन संरक्षण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। अतिक्रमण हटाने का पहले ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया तो वन परिक्षेत्र अधिकारी शिशुपाल अहिरवार के द्वारा समझाइए दी गई, इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया गया। वन भूमि में बोई गई फसलों को नष्ट किया गया।

पलेरा रेंज अंतर्गत करई बीट दांतगोरा गांव के ग्रामीणों के सहयोग परिक्षेत्र सहायक वृत की बीट करई कंपार्टमेंट नंबर 304 वी में वन क्षेत्र में अतिक्रमण कारियों द्वारा किए गए पुराने अतिक्रमण के विरुद्ध रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार द्वारा अलग अलग टीम बनाकर वन क्षैत्र से अवैध अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही जेसीबी मशीन और चार से पांच ट्रैक्टर लगाकार लगाकर की गई है जिसमे वन भूमि पर वर्षो पुराने अवैध अतिक्रमण जिनको वर्षात होने पर अतिक्रमण कारियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रातों रात जुताई करके फसल बोई गई थी। दल बल के साथ नष्ट करके गहरी खाई और बड़े गड्ढे खोदकर चारों तरफ से ट्रेंच खोदकर उस पर कटीली झंडियों का बीज बोकर बेदखल किया गया।

दांतगोरा के ग्रामीणों ने वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाने में किया सहयोग
अतिक्रमण से मुक्त कराए गए वन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के जन सहयोग से पौधा रोपण किया जा है। उक्त कार्यवाही के दौरान दांतगोरा वन क्षेत्र अन्तर्गत बीट करई में 80 हेक्टेयर से भी अधिक बन क्षेत्र को अतिक्रमण कारियो से मुक्त कराया गया जिसमे प्लांटेशन का कार्य किया गया वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम चलाई जा रही हैं

उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देश के अनुक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन विभाग जतारा एवं पलेरा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
       टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें