जनसुनवाई में विशेष थीम संबल योजना के 34 सहित जनसुनवाई में कुल 264 आवेदन आवेदन आये
(दमोह) कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कमरा नम्बर 10 में शहर एवं दूरस्थ अंचलों से आये आमजनो की समस्याओं के निराकरण सहित अन्य आवेदनों के लिए आयोजित थीम्स बेस्ड जनसुनवाई में समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई की विशेष थीम संबल योजना सहित अन्य विषयों पर जन सुनवाई आयोजित की गई। साथ ही उन्होंने तत्काल कार्यवाही के लिए संबंधितों को दूरभाष पर त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई में विशेष थीम संबल योजना के 34 सहित जनसुनवाई में कुल 264 आवेदन आवेदन आये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सहभागिता निभाई।
