जनसुनवाई में अपर कलेक्टर , डिप्टी कलेक्टर सहित जिला प्रमुख अधिकारियो ने सुनी आवेदको की समस्या
(उमरिया) साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टदर मीनाक्षी इंगले ने जिला प्रमुख अधिकारियों के साथ जिले के दूर दराज से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण भी कराया । जनसुनवाई में प्राथमिक शाला धौरखोह मे नियमित एमडीएम वितरण नही होने, ग्राम पंचायत नरवार के लोगो ने शुध्दि पेयजल उपलब्ध कराने, बब्बू बैगा ने जमीन पर कब्जा होने, विकटगंज मे नाली निर्माण कराने, मिहीलाल सिंह ग्राम झलवार ने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम बडखेरा के शिवचरण ने जमीन से बेजा कब्जा हटवाने सहित स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत का आवेदन पत्र दिया ।
