तहसील कार्यालय रांझी और नगर निगम जबलपुर के द्वारा नव निर्मित रांझी तहसील भवन में किया गया पौधारोपण
(जबलपुर) जबलपुर विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी के निर्देशानुसार रांझी तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू एवम् कार्यकारिणी सहित तहसील कार्यालय और नगर निगम जबलपुर के द्वारा नव निर्मित रांझी तहसील भवन के प्रांगण में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नीम, जामुन, बरगद, पीपल, आम, अर्जुन, बेल और कैथा के पौधो को लगाया गया।
तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर राजेंद्र श्रीवास्तव, देवेश कुमार खरे, राम किशोर चौधरी, और आजाद साहू ने एक एक पौधा लगाया। नगर निगम जबलपुर से सब इंजीनियर अनिल विश्वकर्मा, वार्ड सुपर वाइजर दिलीप महंत ने एक एक पौधा लगाया।
पौधो की देखभाल कर उन्हे बड़ा करने की जिम्मेदारी तहसील कार्यालय के द्वारा सहर्ष ली गई। तहसील अधिवक्ता संघ से अधिवक्ता एल बी एस बघेल, एस एस गौतम, पुष्पराज तिवारी, महेंद्र गुप्ता, परमानंद सिंह, रोहित कुमार नेमा, भरत रजक, अरविंद सिंह, रविकांत साहू, परमिंदर सिंह लांबा, संदल वाजपेई, माधुरी साकेत, संतोष जोशी, रमेश दहिया, अमर चौधरी, भागीरथ चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
✍️ (मुरारी लाल तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
जबलपुर
