मोहर्रम पर्व में सभी व्यवस्थाओं को रखें दुरुस्त, सीईओ ज़िला पंचायत एवं प्रभारी आयुक्त श्री शिशिर गेमावत ने गूगल

Advertisement

मीट के माध्यम से नगर निगम के साथ साथ अन्य अधिकारियो को दिए निर्देश

(कटनी) मोहर्रम पर्व की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आज दिनांक 17 जुलाई 2024 को सीईओ ज़िला पंचायत एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत द्वारा गूगल मीट के माध्यम से नगर निगम,पुलिस,विद्युत अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई ।उक्त समीक्षा के दौरान श्री गेमावत ने मुहर्रम पर्व की सभी व्यवस्थाओं जैसे जुलूस मार्ग में गड्ढों की मरम्मत,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था,साफ़-सफाई व्यवस्था,हांका गैंग,अतिक्रमण एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी सभी प्रभारियों से लेते हुए सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग प्रमुख सौंपे हुए दायित्वों का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व की सभी समुचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर शांति के साथ संपन्न करवायेंगे इस दौरान सभी आपस में सामंजस्य बनाते हुए कार्य करेंगे एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं आसमंजस्य की स्थिति निर्मित होने पर मुझे अवगत कराएँगे।समुचित व्यवस्थाओं हेतु अन्य विभागों को नगर निगम से जो भी अपेक्षित सहयोग चाहिए होगा उस पर भी नगर निगम द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदाय किया जावेगा।उक्त व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अप्रिय घटना ना हो इसका सभी विशेष ध्यान रखेंगे।समीक्षा के दौरान नगर निगम सहित सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें