जिला रोजगार कार्यालय में 20 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
(रायसेन) जिला रोजगार कार्यालय रायसेन में 20 जुलाई 2024 को विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय रायसेन में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।
