पुलिस द्वारा भगवान महावीर बाल संस्कार स्कूल टीकमगढ़ में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम के मार्गदर्शन में आज भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र, टीकमगढ़ (म०प्र०) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 3 नवीन अपराधिक अधिनियम 2023, सड़क सुरक्षा/गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) योजना एवं साइबर-सुरक्षा के विषय में अवगत कराया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये।
इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राएँ, प्राचार्य, प्रबंधन समिति सदस्य, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
