विधायक श्री मनोज चौधरी ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत ग्राम सुकरासा में किया पौधारोपण

Advertisement

(देवास) जिले में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पौधारोपण का कार्य जारी है। अभियान के तहत हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी ने ग्राम सुकरासा ग्राम पंचायत कनेरिया के उदयराव महाराज मंदिर परिसर में सीडबॉल पद्धति से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

इस दौरान विधायक श्री चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक होना आवश्यक होगा। पेड़-पौधों के बगैर हमारा जीवन संभव नहीं है। हम सभी को शासन द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम अभियान” एक पौधा लगाना चाहिए। हम सभी एक पौधा अवश्य लगाये और पौधे को सुरक्षित बढा़ भी करें। इस दौरान शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें