जिले में अब तक 257.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
(मुरैना) मुरैना जिले में 01 जून से 18 जुलाई, 2024 तक 257.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 9.4 मिलीमीटर वर्षा कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 266.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख मुरैना श्री सैयद मुज्जफर अली ने बताया कि जिले में 01 जून से 18 जुलाई तक सर्वाधिक 362.6 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। जौरा-पोरसा में 297-297, कैलारस में 250, सबलगढ़ में 176.5 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 161 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 18 जुलाई, गुरूवार को सर्वाधिक 10 मिलीमीटर वर्षा पोरसा में दर्ज की गई है। मुरैना में 6.6 और कैलारस में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
