राजस्व महा-अभियान 2.0 से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने कोतमा एवं अनूपपुर में बैठक सम्पन्न

Advertisement

(अनुपपुर) राजस्व महा-अभियान 2.0 के तहत जनप्रतिनिधिगणों को अभियान के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्‍य से अनुभाग स्तर पर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अनुभाग कोतमा की बैठक एसडीएम श्री अजीत तिर्की, जनपद अध्यक्ष, तहसीलदार श्री ईश्‍वर प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसी तरह अनुभाग अनूपपुर की बैठक जनप्रतिनिधियों तथा नायब तहसीलदार श्री मंगलादास चक्रवर्ती की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व महा-अभियान 2.0 के क्रियान्वयन तथा अभियान अंतर्गत 18 जुलाई से 31 अगस्त तक किए जाने वाले राजस्व संबंधी कार्यों के संबंध में प्रकाश डाला गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें