हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, रेल मंत्री को विधायक प्रतिनिधि जैन ने लिखा पत्र
(हरदा) भारतवर्ष दिगंबर जैन समाज के विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य 108 वीर सागर जी महाराज का हरदा स्टेशन से 22 किलोमीटर की दूरी नेमावर में वर्षाकाल का कार्यक्रम चालू है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ही नहीं अभी तो भारतवर्ष बल्कि संपूर्ण देश-विदेश से यात्रियों का आना-जाना लगातार रहेगा ।
जानकारी देते हुए संजय कमलचंद्र जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु हरदा से गुजरने वाली निम्न ट्रेनों के स्थाई रूप स्टॉपेज किया जाए जिससे आने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके। हरदा एक व्यापारिक क्षेत्र है यहां दिल्ली मुंबई कोलकाता मद्रास से व्यापार होता है, पुणे बेंगलुरु में हरदा एवं हरदा के आसपास के सैकड़ो विद्यार्थी एवं नौकरी करने वाले लोग हैं, सारे लोगों की सुविधा देखते हुए निम्न गाड़ियों का स्टॉपेज किया जाना अति आवश्यक है। इन गाड़ियों में नांदेड़ सचखंड में सिक्ख समुदाय पंजाबी समुदाय बोहरा मुसलमान समाज के तीर्थ क्षेत्र भी स्टॉपेज से कवर होते हैं ।
विधायक प्रतिनिधि जैन ने
12167/12168 कर्नाटक एक्सप्रेस अप ओर डाउन, 12781/12782 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अप ओर डाउन,
12103/12104 पुणे लखनऊ अप/d, 11033/11034 पुणे दरभंगा अप/ डाउन, 02731/02732 हैदराबाद जयपुर अप एंड डाउन,12534/12535
Pushpak express up aur down, 20905(20906 महामाया एक्सप्रेस अप डाउन,
1663/1662 धरवाड़ा हबीबगंज up and down, 12715/12716 नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 11094/11095 महानगरी एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 12618/12619 हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 12150/12149/Danapur Pune express up and down up and down गाड़ियों का स्टॉपेज किए जाने का आग्रह किया है।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
