प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में अब हर वर्ष मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का महापर्व-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Advertisement

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व कुल गुरुओं एवं शिक्षक गणों का किया सम्मान

(इन्दौर)   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरुजनों का स्थान सर्वोच्च  है। गुरु शिक्षा के साथ ही ज्ञान का प्रसार भी करते हैं। वे अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुजनों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरुजनों के सम्मान के लिए अब प्रदेश के हर स्कूल और कॉलेजों में गुरु पूर्णिमा का महापर्व हर वर्ष मनाया जाएगा। विद्यार्थियों को गुरुओं की महत्ता बताई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस आयोजन से जुड़े और गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें