मजबूत राष्ट्र के लिये अनुशासन व समर्पण का पाठ पढ़ा रही है एनसीसी – मंत्री श्री कुशवाह
एनसीसी वार्षिक शिविर का हुआ भव्य समापन
समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने कैडेटों के समर्पण और उपलब्धियों की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए। शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, फायरिंग, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को इस अवसर पर सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। असाधारण नेतृत्व और टीम वर्क का प्रदर्शन करने वालों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।
कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस वर्मा ने स्वागत उदबोधन दिया। शिविर के महत्व और प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैडेटों की उपलब्धियों पर एफओ श्री मनोज कुमार उपाध्याय ने प्रकाश डाला । अंत में डिप्टी कैंप कर्नल श्री आकाश शर्मा द्वारा पूरी बटालियन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
इंटर ग्रुप कॉम्पटीशन शुरू, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कैडेट्स लेंगे हिस्सा
कर्नल डीएस वर्मा ने बताया कि इस शिविर के दौरान शूटिंग प्रतियोगिता चयन और थल सेना कैम्प शिविर चयन के लिए गतिविधियाँ आयोजित हुईं। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केडीएस झाला के देख रेख में शूटिंग टीम और थल सेना टीम के लिए 34 -34 कैडेट का चयन हुआ हैं।
सर्विस शूटिंग इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए कुल 6 ग्रुप मुख्यालय की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, भोपाल व रायपुर ग्रुप की टीमें 22 जुलाई से ग्वालियर ग्रुप मुख्यालय के मार्गदर्शन में और 8 मप्र बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आर एस लेहल सेना मेडल के नेतृव में इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में भाग लेंगीं। थल सेना शिविर के लिए 34 कैडेट्स रायपुर के लिए रवाना होंगे।
