खरगापुर गौशाला में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण

Advertisement

(टीकमगढ़)  कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजन तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसीक्रम में आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के द्वारा गौशाला खरगापुर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री ललित शर्मा, पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मनीष कुमार सोनी, परामर्शदाता श्री द्वाराका प्रसाद तिवारी, श्री राम बिहारी पटेरिया, श्री रामसेवक वंशकार, श्री कमल बरार एवं गौशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें