संक्रामक बीमारियों के फैलने की सूचना मिलते ही तत्परता से कार्यवाही करे स्वास्थ्य विभाग – कलेक्टर

Advertisement

(उमरिया) वर्षा ऋतु में जल जनित संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है । बीमारियों के फैलने की सूचना मिलते ही जिला एवं जनपद स्तर पर गठित कम्बेंक्ट टीम आवश्यक दवाईयों के साथ पहुंचकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें । कलेक्टर ने यह निर्देश देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने के कारण तथा उनसे बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए है । आपने कहा कि पूर्व वर्षाे में जिन क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप हुआ था वहां पर्याप्त संख्या में स्लाइड की व्यवस्था की जाए । ग्रामीण स्वा0 कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओ को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए तथा बीमारी फैलते ही संबंधित बीएमओ, एसडीएम , सेक्टर चिकित्सक, सीईओ जनपद पंचायत तथा थानों को सूचित किया जाए । मुख्य चिकित्सा, एवं स्वा0 अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों घुलघुली में उल्टी दस्त की शिकायत मिली थी । जिला स्तर से तत्काल टीम भेजकर नियंत्रण पा लिया गया है । बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें