एसडीएम ने भगवानपुरा तहसील कार्यालय व लोक सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण

Advertisement

(खरगोन) खरगोन एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने 23 जुलाई को राजस्व महा अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय एवं लोक सेवा केन्द्र भगवानपुरा आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि नामांकन, सीमांकन एवं बंटवारा, नक्शा सुधार, जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाए। यह सभी प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर भी दर्ज किये जाए। लोक सेवा केन्द्र में आवेदनों की संख्या को बढ़ाया जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस केन्द्र का लाभ मिल सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें