कलेक्टर अवि प्रसाद का हुआ ट्रांसफर, दिलीप कुमार यादव होगें कटनी के नए कलेक्टर

Advertisement

(भोपाल) मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मंदसौर और कटनी के कलेक्टरों को बदला गया है। कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।

डॉ. मोहन यादव सरकार ने लंबे इंतजार के बाद तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में तीन आईएएएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद को कटनी से ट्रांसफर कर उन्हें मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। 2014 बैच के अधिकारी और मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को कटनी कलेक्टर बनाया गया है। 2015 बैच की आईएएस अधिकारी मुख्य मंत्री कार्यालय में पदस्थ उप-सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें