चार विभागों को एक साथ कम्प्यूटर नेटवर्क पर लाने के लिए पोर्टल तैयार – खरगौन | 23-जून-2020 0
( खरगौन )
चार विभागों को एक साथ कम्प्यूटर नेटवर्क पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इंटर ऑपरेटेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम आईसीजेएस पोर्टल तैयार किया गया है। इन चार विभागों में न्यायालय, पुलिस, अभियोजन और जेल विभाग को शामिल किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश जाट ने बताया कि पुलिस के सॉफ्टवेयर सीसीटीएनएल, न्यायपालिका का सॉफ्टवेयर ई-कोर्ट, जेल का सॉफ्टवेयर ई-जेल और अभियोजन का सॉफ्टवेयर ई-प्रोसेक्यूशन जैसे नेटवर्क को एक साथ जोड़ा गया है। ऐसा होने से जिले एवं तहसील न्यायालयों में अभियोजन अधिकारियों द्वारा संचालित किए जाने वाले प्रकरणों की जानकारी तथा लिगल ऑपीनियन/केस डायरी की ऑनलाईन जानकारी का इंद्राज होने से प्रतिदिन की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस कार्य के लिए लोक अभियोजन संचालनालय के आदेशानुसार जिले में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रमेश जाट को नोडल अधिकारी एवं लिपिक महेंद्र कुमावत व रश्मि यादव को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
