धार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्रावण माह के त्योहारों के प्रबंधों व्यवस्थाओं की समीक्षा की

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रावण माह में धार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य है। श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं बेहतर रहें। मंत्री अपने जिले में निकलने वाली सवारी में शामिल हों। कमिश्नर-कलेक्टर व्यवस्थाएं बनाए रखने के समुचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास 22 जुलाई से 2 सितम्बर तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण माह में आयोजित होने वाले त्यौहारों के प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिलों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें