क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी बाधित न हो जल आपूर्ति- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Advertisement

जल निगम के संचालक मंडल की 24वीं बैठक

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से स्वच्छ और समुचित मात्रा में जल उपलब्ध कराया जाये। इस काम में आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जाए। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी जल आपूर्ति बाधित और प्रभावित न होने पाये। अन्य विभागों के ठेकेदारों द्वारा काम करने के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली पाइप लाइनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए ठेकेदार परस्पर समन्वय से कार्य करें। पाइन लाइनों की शीघ्र मरम्मत के लिए रिवॉल्विंग फंड बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश जल निगम की संचालक मंडल की 24वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, श्री मलय श्रीवास्तव, श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें