कलेक्टर द्वारा “बेटी बचाओं बेटी पढाओं” योजना अन्तर्गत मिशन शक्ति की त्रैमासिक जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में “बेटी बचाओं बेटी पढाओं” योजना अन्तर्गत मिशन शक्ति की त्रैमासिक जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर द्वारा संबंधित जिला अधिकारीयों को कार्य योजना के आधार पर अन्य विभागों से समन्वय कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 बेटी बचाओं बेटी पढाओं की कार्ययोजना का अनुमोदन समीति के द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख विषय बाल विवाह, बालिका शिक्षा, महावारी प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, वित्त साक्षरता आदि विषय पर समस्त विभागीय अधिकारी सक्षमतावर्धन व मैदानी अमलों को प्रशिक्षण एवं सक्षमतावर्धन कार्यक्रम किये जाना, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन एवं पुरूस्कृत करना, बालिकाओं एवं महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का संचालन करना, जेण्डर के नजरिये से समाज में महिलाओं को स्थान दिलाना, छात्रावास एवं स्कुलों में किशोर अवस्थाओं में होने वाले शारीरीक एवं मानसिक परिवर्तन हेतु छात्रों को सक्षम बनाना, जीवन कौशल व कौशल विकास गतिविधियों से जोडना, युवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, 15 अगस्त पर बाल विवाह रोकने वालों को सम्मानित करना, बालिका गृह खोलने के प्रस्ताव तैयार करना, युनिसेफ द्वारा संचालित परियोजना अन्तर्गत 02 विकासखण्ड के 20 ग्राम पंचायतों को विशेष गतिविधियों के संचालित हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सत्यनारायण दर्रो, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधुसिंह बघेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
