सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत सप्ताह 29 जुलाई से 3 अगस्त तक

(टीकमगढ़)  माननीय सर्वोच्च न्यायालय में 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में चिंहित प्रकरणों में समझौता हेतु प्रीसिंटिग कार्यवाही की जा रही है।
जिन पक्षकारों के प्रकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है वे पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर राजीनामा कर इस मेगा निराकरण अभियान का लाभ उठा सकते हैं।
लोक अदालत का यही है नारा न कोई जीता, न कोई हारा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें