चोरी और मारपीट के चार मामलों में लंबे अरसे से फरार आरोपी अर्जुन वंशकार गिरफ्तार

(कटनी) थाना माधवनगर एवं रंगनाथ नगर पुलिस ने चोरी एवं मारपीट सहित चार अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपी अर्जुन वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चार अलग-अलग न्यायालयों में वारंट जारी किए गए थे लेकिन वह न्यायालय की कार्यवाही से बचने के लिए निरंतर फरार था। पुलिस ने मुखबिर तंत्रों और सूझबूझ का उपयोग कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह और थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव की टीम ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी दुसर माधवनगर क्षेत्र के आरोपी अर्जुन वंशकार पिता चंदु वंशकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी गढ्ढा टोला कटनी को चोरी और मारपीट के मामलों में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था लेकिन जमानत के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अन्य स्थानों पर छिपता रहा। माधवनगर और रंगनाथनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इसी प्रकार, श्रम विभाग द्वारा लंबे समय से चल रहे प्रकरण में के मिश्रा निवासी बिरसिंहपुर पाली, जिला उमरिया के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। माधवनगर पुलिस के अथक प्रयासों से उसे न्यायालय कटनी में उपस्थित कराया गया। हालांकि न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

इस कार्रवाई में अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथ नगर, उप निरीक्षक श्रीमती प्रतिक्षा सिंह, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. सतीश, प्र.आर. आकेश तिवारी, प्र.आर. नीलेश दुबे, प्र.आर. सनिल, प्र.आर. रविमोहन, आर. सुनोज कुमार दुबे, आर. उमाकांत, आर. उपेन्द्र, आर. वीरेन्द्र, आर. अंकित, और म.आर. रुचिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
       कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें