कलेक्टर श्री वैद्य ने राजस्व महा अभियान का जायजा लिया
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने लटेरी तहसील कार्यालय पहुंचकर राजस्व महा अभियान 2.0 तहत क्रियान्वित कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और संधारित पंजियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने अभियान अवधि को ध्यानगत रखते हुए समुचित राजस्व रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान अवधि में नामांतरण, बंटवारा अथवा सीमांकन संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही की जाए। न्यायालयीन कार्यो के रिकार्ड पंजी का भी अवलोकन किया वहीं आवेदन प्राप्ति के उपरंात दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश दिए कि एक भी आवेदन स्टाॅक पंजी में दर्ज होने से वंचित ना रहे।
कलेक्टर श्री वैद्य ने राजस्व विभाग से संबंधित मूलभूत कार्य नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित किसानों के ई-केवायसी का कार्यों पर निरंतर कार्य किया जाए। राजस्व अभियान में जितने भी प्रकरण हैं उनका निराकरण करें।
