कलेक्टर ने बड़ी मदागन में पौधा लगाया
वायु दूत पोर्टल पर अपलोड किया
(विदिशा) कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने शुक्रवार को लटेरी अनुविभाग क्षेत्र के भ्रमण दौरान बड़ी मदागन में पहुंचकर पुरातात्विक धरोहर का जायजा लिया और कुंड के जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों को करने के लिए जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने पुरातत्विक धरोहर को देखा और यहां चले रहे सम्पूर्ण श्रवण मास महामृत्युंजय एवं पार्थिवश्वर शिवलिंग के निर्माण में सहभागिता निभाई व पूजा अर्चना की है।
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने परिसर में चम्पा का पौधा रोपित किया इसके बाद कलेक्टर श्री वैद्य आपने मोबाइल से स्वंय का पौधे को साथ फोटो लेकर वायु दूत पोर्टल पर अपलोड करने के कार्यो को मूर्तरूप दिया है।
गौरतलब हो कि जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत पौध रोपण कार्य जारी है। इस अवसर पर एसडीएम, एसडीओपी, एसडीओ वन समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
