मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ढाई करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
(मैहर) मैहर विधानसभा क्षेत्र के बदेरा सर्कल के ग्राम पंचायत मझगवां, ग्राम पंचायत अमिलिया एवं ग्राम पंचायत बदेरा में करोड़ों रुपए के कार्यों का भूमि पूजन मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया। इसके अतिरिक्त नवीन पंचायत भवन अमिलिया, पीसीसी रोड मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक निर्माण जीर्णोद्वार, चबूतरा निर्माण अमिलिया एवं पीसीसी रोड कमलेश साहू के घर से रामनाथ पटेल के घर तक सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त मझगवा ग्राम पंचायत में विद्यालय परिसर में पेपर ब्लॉक निर्माण मझगवा से कुड़वा पहुंच मार्ग का निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य 600 मी पंचायत भवन के बाउंड्री निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया एवं नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण मैहर विधायक ने किया।

पिछले कई दशकों से सड़क निर्माण की मांग को लेकर के ग्राम पंचायत के स्थानीय लोग अपनी बात रखते आ रहे हैं लेकिन पिछले 40 सालों से यहां पर रोड निर्माण कार्य नहीं हो पाया जिसको लेकर के मैहर विधानसभा चुनाव के दौरान पंचायत क्षेत्र में भ्रमण के समय मैहर विधायक ने आश्वासन दिया था जिसको पूरा करते हुए ग्राम पंचायत मझगवां से कुड़वा सड़क मार्ग जिसका 61 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा जिससे वहां के लोगों को आवागमन के काफी साधन उपलब्ध हो सकेंगे। मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, सतीश मिश्रा, श्रीमती मंजूलता सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती गोंदिया बाई जनपद सदस्य मैहर ने इन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया एवं नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बदेरा में कालेज से लेकर रजहा रोड जिसकी लागत 64 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम बदेरा बस स्टैंड में मैहर विधायक के मुख्य अतिथि में किया गया। मैहर विधायक ने तीनों ग्राम पंचायत में विकास कार्य की झड़ी लगा दी और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और स्थानीय समस्याओं को निदान के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत की छोटी मोटी समस्या और उनके विकास कार्य को भी मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव द्वारा हर विधानसभा में 5 वर्षों का विकास कार्यों की योजनाओं को तैयार करने के लिए निर्देशित किया है जिसको लेकर के सभी विधानसभा में तेजी से काम किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर गया प्रसाद पटेल धनवाही सरपंच राजकुमार पटेल गुलाब पटेल रामदयाल पटेल वीरेंद्र तिवारी कामता विश्वकर्मा श्रीमती मंजूलता सिंह श्रीमती गोंदिया बाई युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप सिंह बुंदेला ललित तिवारी सरपंच ग्राम पंचायत अमेलिया भाई लाल सिंह सुदामा पटेल शंकर लाल सिंह राजेश तिवारी लवकुश तिवारी राजेंद्र तिवारी चंद्रभान सिंह गया दिन यादव संतोष चौधरी अनूप सिंह भूपेंद्र सिंह कमल विश्वकर्मा कोयलारी पूर्व सरपंच महेंद्र तिवारी बाबूलाल विश्वकर्मा गया पटेल पवन तिवारी बाबूलाल सिंह प्रवीण सिंह लाखन सिंह शिवकुमार साहू शंकर विश्वकर्मा एवं बदेरा में बद्री विश्वकर्मा दिलीप गुप्ता चंद्रिका प्रसाद चतुर्वेदी राजेंद्र राजा के विकास चतुर्वेदी रमेश विश्वकर्मा दिनेश यादव भैया सिंह जगदीश कुशवाहा इंद्रमणि चतुर्वेदी सुनील चतुर्वेदी आप विश्वकर्मा धीरेंद्र चतुर्वेदी जवाहरलाल साकेत अनु चतुर्वेदी जगन्नाथ साहू दया दादू रामपाल दादू राम अमरचंद कोल एवं काफी मात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और समाजसेवी गण उपस्थित रहे।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
