सिटी कोतवाली हरदा के करीब हुई चोरी की वारदात
(हरदा) गणेश मंदिर के पीछे हरदा सिटी कोतवाली से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित मलिक इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है । कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के नये बाजार क्षेत्र में यह दूकान है।
इस संबंध में दूकान संचालक आसिल ने बताया कि दूकान में रखी चार मोटर, चार बेल्डीग मशीन, तार कापर लगभग पांच किलो अज्ञात चोर ताले तोड़कर देर रात्रि में ले गया है । उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे के लगभग दूकान पर आया तो दोनों ताले भी गायब थें। अंदर दूकान शटर उठाकर देखा तो मोटर तार सहित जरूरी मशीने गायब थी। इसकी सूचना नजदीकी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई ।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस व्दारा मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
