अमृत परियोजना 2.0 के तहत नगर पालिका एवं नगर परिषद की डीपीआर बनाने का कार्य तेजी के साथ किया जाए
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने की योजना की समीक्षा
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में विधायक भितरवार श्री मोहन सिंह राठौर, डबरा विधायक श्री सुरेश राजे सहित बिलौआ, पिछोर, भितरवार, मोहना नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषद में अमृत परियोजना के तहत जो डीपीआर तैयार की जाना है, उसके संबंध में विस्तृत सर्वे एवं मैदानी हकीकत को शामिल करते हुए परियोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही परियोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाए।
विधायक भितरवार श्री मोहन सिंह राठौर ने बैठक में कहा कि नगर पालिका डबरा, बिलौआ, पिछोर व भितरवार के साथ मोहना नगर परिषद में अमृत परियोजना के तहत जो कार्य किया जाना है उसकी डीपीआर पूरी सावधानी के साथ बनाई जाए, ताकि कोई क्षेत्र छूटे नहीं। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर और उनके सुझाव लेकर परियोजना में शामिल किए जाएं।
डबरा विधायक श्री सुरेश राजे ने भी डबरा में सीवरेज स्कीम का कार्य तत्परता से कराने का आग्रह किया।
नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने अमृत परियोजना 2.0 के अंतर्गत वीरपुर बांध के सौंदर्यीकरण के संबंध में तैयार की गई परियोजना का प्रजेण्टेशन दिया और विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग पाँच करोड़ रूपए की लागत से वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण, विद्युतीकरण एवं पर्यटन की दृष्टि से विक
