अतिवर्षा से जनहानि की सुरक्षा के समुचित उपाय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए निर्देश

(सिवनी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को मध्य प्रदेश में हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अतिवर्षा की स्थिति में लोगों की सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करें। संभावित स्थितियों के मद्देनजर सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए जाएं। आपदा प्रबंधन के लिए राहत दलों को सभी जिलों में मुस्तैद रखें। राहत शिविरों के लिए भी समुचित इंतजाम रखे जाएं। आवश्यकता अनुसार राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जल भराव की स्थिति बनने पर जनता को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। बांधों के गेट खोलने की स्थिति में समय रहते लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचने के लिए सूचित किया जाए साथ ही उन स्थानों पर राहत शिविरों में पर्याप्त बंदोबस्त रखे जाएं।         उक्त वीडियो कॉफ्रेंसिंग में सिवनी एनआईसी कक्ष के माध्यम से कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता, सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर श्री सी एल चिनाप सहित सभी निर्माण विभागों के अधिरी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें