प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस उमरिया में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का समापन किया गया

(उमरिया) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उमरिया में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 60 घंटे का अल्पावधि रोजगारोन्मुखी स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण 15 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक संपन्न किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी बी सोदिया ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर सीखने का प्रयत्न करना चाहिये जिससे भविष्य में हम आगे बढ़ सके। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य वन वर्मा द्वारा कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारण करके जीवन में आगे बढना चाहिये जो उन्हें निश्चित ही सफलता की ओर अग्रसर करेगा। इस प्रशिक्षण में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से रिज्यूम मेकिंग, फॉर्मल वेयर, सी.वी मेकिंग, मॉक इंटरव्यू, स्वॉट एनालिसिस , क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा इंटरप्रिटेशन, कम्युनिकेशन स्किल और रिजनिंग से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जो की प्रत्येक विद्यार्थी के भविष्य में काम आएगा। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में आईटीआई कॉलेज उमरिया के विषय विशेषज्ञ प्रभात रंजन वर्मा एवं निधि कुमारी एवं महाविद्यालय की टी.पी.ओ सुश्री हेमलता लोक्श द्वारा सफल संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें