निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने मे0 बालाजी हार्डवेयर एण्ड सेनिटेशन को चेतावनी देते हुए जारी किया अंतिम नोटिस
(कटनी) निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा मे0 बालाजी हार्डवेयर एण्ड सेनिटेशन को आचार्य विनोवा भावे वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय मा. शाला खिरहनी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का एल.ओ.ए जारी करते हुये परफारेमेंस गारन्टी एवं अतिरिक्त परफारमेंस गारन्टी की राशि जमा करते हुये 15 दिवस में अनुबंध करने हेतु सूचित किया गया था,परन्तु संबंधित ठेकेदार के द्वारा समयावधि उपरान्त भी पूर्ति करते हुए अनुबंध निष्पादित नहीं किया गया है अतः श्री शुक्ल द्वारा मे0 बालाजी हार्डवेयर एण्ड सेनिटेशन को अन्तिम सूचित पत्र जारी करते हुए उक्त कार्य की परफारमेंस एवं अतिरिक्त परफारमेंस गारन्टी की राशि जमा करते हुये तीन दिवस में अनुबंध निष्पादित करे विपरीत स्थिति में आपको स्वीकृत उक्त कार्य की निविदा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जावेगी तथा म.प्र शासन के आदेश कमांक एफ-/2023/18-2 1245 भोपाल दिनांक-3/2/2023 कम में उक्त कार्य हेतु आपकी जमा अमानत राशि राजसात करते हुये नगर पालिक निगम कटनी की निविदाओं में भाग लेने हेतु 2 वर्ष तक के लिये प्रतिबंधित किया जावेगा ।
