जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे ने किया नागरिकों की समस्याओं का निराकरण

(रायसेन) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 62 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आर्थिक सहायता, पीएम आवास, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, विद्युत बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीम श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें