जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता उदयराज सिंह चौहान को भ्रातृ शोक

(विजयराघवगढ़) जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता उदयराज सिंह चौहान के बड़े भ्राता राजेंद्र प्रताप सिंह चौहान 80 वर्ष की अचानक हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण मृत्यु हो गई। ये ग्राम राजरवारा नंबर एक के निवासी थे। दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन हेतु क्षेत्रीय जनों की उपस्थित रही। शव यात्रा उनके निज निवास से चल कर उनके पैतृक भूमि में पुत्र रण विजय प्रताप सिंह चौहान द्वारा मुखाग्नि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र भर के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बडी संख्या में उपस्थित रहे। नागरिको द्वारा दिवंगत श्री चौहान की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उन्हें अपने चरणो में स्थान दे एवम शोकाकुल परिवार मोहन सिंह चौहान, जयवंत सिंह चौहान, ओंकार सिंह चौहान, राजनीश सिंह चौहान सहित समस्त दूखी परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें