अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु रुपये 10 हजार का इनाम घोषित, विशेष जांच टीम पहुंची गुदरी सलीमनाबाद

(कटनी) कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के द्वारा स्लीमनाबाद थाना के अपराध क्रमांक 368/24, धारा 302 भादवि के तहत दर्ज हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी की जानकारी देने वाले को रुपये 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

अखिलेश गौर एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम के सदस्य अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, श्रीमती रश्मि सोनकर उप निरीक्षक महिला थाना प्रभारी कटनी और संतोष सिंह सहायक उप निरीक्षक जांच विवेचना हेतु मृतक के घर गुदरी स्लीमना पहुंचकर परिवार जनों से मिलकर घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी एकत्रित कर विवेचना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। अज्ञात आरोपियों की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के सम्बन्ध में आमजनों को सूचित करते हुए सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने के लिए बताया गया है ताकि अज्ञात आरोपी को शीघ्र ही सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें