जिले में बीते 24 घंटे में 0.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड ,जिले में अब तक 583.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड

परसवाड़ा में सबसे अधिक 753.4 मि.मी. और खैरलांजी में सबसे कम 271.6 मि.मी.वर्षा रिकार्ड

(बालाघाट)  चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 30 जुलाई 2024 तक बालाघाट जिले में 583.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 516.4 मि.मी.वर्षा रिकार्ड की गई थी। 30 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान जिले में 0.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447.4 मि.मी. है । कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान सिर्फ 04 ही तहसीलों में वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमे लांजी तहसील में 2 मि.मी, किरनापुर तहसील में 6.2 मि.मी, बिरसा में 0.2 मि.मी तथा परसवाड़ा तहसील में 0.3 मि.मी वर्षा रिकार्ड की गई है । इस प्रकार बीते 24 घंटे में बालाघाट जिले में 0.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।01 जून से 30 जुलाई 2024 तक तहसील बालाघाट  में 677.6  मि.मी., वारासिवनी में 706.1मि.मी., बैहर में 672.4 मि.मी., लांजी में 530.8 मि.मी., कटंगी में 544.7 मि.मी., किरनापुर में 448.2 मि.मी., खैरलांजी  में 271.6 मि.मी., लालबर्रा में 633.5 मि.मी., बिरसा में 564.4 मि.मी., परसवाड़ा में 753.4 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 622.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्ष सत्र के दौरान 01 जून से 29 जुलाई तक 583.1 मि.मी.औसत वर्षा हुई है।

गत वर्ष इसी अवधि में तहसील बालाघाट में 828.7 मि.मी., वारासिवनी में 862.6 मि.मी., बैहर में 635.4 मि.मी., लांजी में 375.5 मि.मी., कटंगी में 338 मि.मी., किरनापुर में 562.8 मि.मी., खैरलांजी में 278.3 मि.मी., लालबर्रा में 501.1 मि.मी., बिरसा में 336.1 मि.मी., परसवाड़ा में 558.4 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 400.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें