कलेक्टर श्री सिंह ने रेडक्रास समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी

Advertisement

(हरदा)  कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने रेडक्रास प्रबन्धन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों से कलेक्ट्रेट में भेंट की। उन्होने रेडक्रास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रकाश टांक और अन्य सदस्यों को इस अवसर पर शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होने इस अवसर पर कहा कि रेडक्रास समिति की मासिक बैठक नियमित रूप से ली जाएगी और हर माह कुछ न कुछ गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सदस्यों से कहा कि वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों की समस्याएं देखें और उनके निराकरण के लिये आवश्यक योगदान करें। रेडक्रास समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ त्यौहार मनायेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक डेहरिया भी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें