भीकनगांव में एक दिवसीय आनंद अल्पविराम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
(खरगोन) म. प्र. राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा बीआरसी सभागृह भीकनगाव आंगनवाडी कार्यर्ताओं के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भीकनगांव जनपद सीईओ पूजा मालाकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा कि सकारात्मक सोच के साथ स्वयं के लिए भी समय निकाले, जीवन में आनंद के पलो को महसूस करे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच रखें एवं छोटी छोटी मदद करने से आनंद बढ़ता है। खुश रहने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यायाम करने से भी आनंद मिलता है।
सभी प्रतिभागियों ने अपना परिचय नाम बचपन का नाम अभिरुचि के साथ रखा। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने फ्रीडम ग्लास विधि के माध्यम से अपने जीवन रुपि गिलास से अपने भीतर झांकते हुए कहा कि शांत समय अल्पविराम को जीवन का हिस्सा बनाएं एवं 5 मिनट का शांत समय देकर स्वयं से जुड़ने की बात कही। मास्टर ट्रेनर गणेश कानड़े ने आनंद विभाग का परिचय दिया एवं विडियो दिखाया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर केबी मंसारे ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए संतुष्टि के भाव हो। लोगों की मदद करें। माफी मांगने एवं माफ करने से भी तनाव से बचा जा सकता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपर वाईजर साधना कानुनगो, नेहा कटारे, डॉ अश्विन गंगराड़े ने भी अपने विचार रखें । इस अवसर पर नंदराम पेंडारे, भीम सिंह नार्वे, सोनाली प्रजापति, ज्योति तोमर, भारती नामदेव, रंजीता वास्कले, मंगला शर्मा, दिपिका फरकले, सहित 60 आंगनवाडी कार्यकर्ता को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम मे रमेश चकवर्ती, आनंद क्लब के शैलेन्द्र त्रिपाठी, शीतल त्रिपाठी, रंजिता वास्कले सुधीर, जायसवाल का सहयोग रहा।
