क्वॉलिटी मानकों के लिए हुई उन्मुखीकरण बैठक

(भोपाल)  नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एवं कायाकल्प के संंबंध में उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में किया गया। बैठक में भोपाल के मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक, सिविल डिस्पेंसरी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी सम्मिलित हुए।

उन्मुखीकरण बैठक में कंप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड, कायाकल्प, इन्फेक्शन कंट्रोल क्वालिटी मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जन आरोग्य समिति एवं महिला आरोग्य समितियों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वेलनेस गतिविधियां किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्मुखीकरण बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित क्वालिटी मानकों का पालन किया जाना जरूरी है , जिससे हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सके। भोपाल की स्वास्थ्य संस्थाओं को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप विकसित किया गया है। शीघ्र ही जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं का प्रमाणीकरण करवाया जायेगा।

भारत सरकार के निर्देशानुसार क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम का क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के निर्धारित मानकों के तहत किया जा रहा है।उन्मुखीकरण बैठक में विषय विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपसंचालक क्वालिटी एश्योरेंस डॉ प्रमोद गोयल, डॉ. अमित मालाकार, श्री प्रतीक मोदी,श्री फरीद उद्दीन सैयद, श्री अमृतेश मिश्रा, श्री सिद्धार्थ बनर्जी सम्मिलित हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें