आयुष विभाग द्वारा वर्षा ऋतु जन्य बीमारियों तथा मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु की जा रहा दवाएं वितरित

(टीकमगढ़) संचालनालय आयुष विभाग के निर्देशानुसार श्रीमान कलेक्टर टीकमगढ़ श्री अवधेश शर्मा तथा कलेक्टर निवाड़ी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के आदेशानुसार आयुष विभाग द्वारा आमजनमानस को आयुष के लिए जागरुक और वर्षा ऋतु जन्य बीमारियों के बचाव के लिए तथा घर घर जाकर दवाएं वितरित कर जागरुक किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी टीकमगढ़/निवाड़ी डॉ. राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले समस्त औषधालयों के चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों, औषधालय प्रभारियों कर्मचारियों द्वारा औषधालयों के ग्राम वासियों एवम् नजदीक के ग्रामों में आमजनमानस को आयुष के लिए जागरुक और वर्षा ऋतु जन्य बीमारियों के बचाव के लिए तथा डेंगू, दस्त, श्वास, त्वक रोग आदि मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु तथा घर घर जाकर दवाएं वितरित कर जागरुक किया जा रहा है।
साथ ही साथ एक वृक्ष मां के नाम अभियान में औषधालयों के चिकित्सकों, औषधालय प्रभारियों कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए संस्थाओं में व्रक्षों का व्रक्षारोपण कर वायुदूत ऐप पर अपलोड भी किया जा रहा है।
आयुष विभाग द्वारा जुलाई माह में टीकमगढ़ जिले के 3867 परिवारों के 21045 परिवार सदस्य तथा निवाड़ी जिले के 1570 परिवारों के 7820 परिवार सदस्य कुल 5437 परिवारों के 28865 सदस्यों व्यक्तियों को दवाआंे का वितरण किया जा चुका है। साथ ही विभाग द्वारा एक जुलाई से माह 30 सितंबर 2024 तक आयुष आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जनवरी 2024 से 12 जुलाई 2024 तक टेलीमेडिसिन से लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष क्योर ऐप अभी तक 1965

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें