संपत्तियों की ई-केवाईसी आधार कार्ड से लिंक करने हेतु आयोजित हुआ वृहद शिविर
(जबलपुर) सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल रांझी में संपत्तियों की ई केवायसी आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए आम जनता की सुविधा हेतु केंट क्षेत्र के यशस्वी विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के निर्देशानुसार भाजपा कानून एवम् विधिक कार्य विभाग के जिला संयोजक जगदीप प्रकाश टीटू के सौजन्य से वृहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने उत्साह दिखाया और कई तरह की जानकारी ली और अपनी संपत्तियों को आधार से लिंक करवा कर ई केवायसी करवाई।

शासन की ओर से पटवारी कैलाश उर्वेति सहित उनका स्टॉफ लगातार लोगो के काम में लगा रहा। आज लगभग 130 लोगो की संपत्ति आधार से लिंक हुई। जगदीप प्रकाश टीटू ने स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। शिविर के आयोजन में भगत सिंह वार्ड के मंडल उपाध्यक्ष अनिल पटेल और वार्ड पार्षद निशांत झरिया का विशेष सहयोग रहा है। जगदीप प्रकाश टीटू ने माननीय विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, अनिल पटेल, निशांत झरिया, दामोदर सोनी और पुष्पराज सेंगर को हृदय से आभार व्यक्त किया। शिविर में एल बी एस बघेल, एस के गौतम, परमिंदर सिंह लांबा, संदल बाजपेई, माधुरी साकेत सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
