कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन्न
बैरसिया अनुभाग में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के निर्देश राजस्व महाअभियान 2.0 की गति बढ़ाने के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी से सभी स्कूल भवनों के सर्वे की जानकारी ली गई। मरम्मत योग्य और जर्जर स्कूलों की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम से साझा कर त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए गए। जहां शिफ्टिंग की आवश्यकता है, वहां बच्चों की वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम को फील्ड में अधिक रहने और कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो सके। सामूहिक कार्यक्रमों पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हों।
ग्रामीण क्षेत्रों में आरईएस के इंजीनियर और नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम के इंजीनियरों को समस्त शासकीय/अशासकीय भवनों का सर्वेक्षण कर जर्जर भवनों का चिन्हांकन कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और आरईएस को मिलकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज सिंह, एडीएम श्री हिमांशु चंद्र, श्री हर्षल पंचोली, श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री अंकुर मेश्राम, सभी अनुभागों के एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
