बाढ आपदा की रोकथाम हेतु अधिकारी निरंतर कर रहें मॉनिटरिंग व निरीक्षण
(शहडोल) जिले में अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों द्वारा रपटों, पुलों व अन्य जल भराव वाले स्थानों का सतत रूप से निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। अतिवर्षा और बाढ करी चुनौतियों से निपटने के लिए आज अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने तहसील जैतपुर के ग्राम कुडडी रूपौला मार्ग स्थित कठना नदी के पुलिया का निरीक्षण किया तथा पुल के ऊपर से पानी निकलने पर बैरिकेंडिग लगा दी जाए जिससे लोगों का आवागमन न हो सकें।
