छात्र छात्राओं ने जाना लोकतंत्र का महत्व छात्र संघ चुनाव का हुआ आयोजन

जिले में छात्रों के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्‍य से निरंतर अलग-अलग गतिविधियॉ आयोजित की जाती है।

(बालाघाट) जिले में छात्रों के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्‍य से निरंतर अलग-अलग गतिविधियॉ आयोजित की जाती है। गुरुवार को सावित्री देवी फुले उमावि बेनी में छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें 8 पदों के लिए 20 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरकर अपना भाग्य आजमाया। जिसमें शाला नायक के पद के लिए खड़े हुए उम्‍मीदवार त्रिलोक ने बाजी मारी। इसके अलावा अन्‍य पदों में उप शाला नायक के पद में काजल पंचेश्वर, अनुशासन प्रभारी शिवानी पटले, क्रीड़ा नायक विनय पांचे, सचिव के पद में साक्षी, कोषाध्यक्ष सोनम लिमजे तथा सांस्कृतिक प्रभारी के पद में वीणा सेवईवार ने बहुमतों के साथ जीत हासिल की। चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में विद्यालय शिक्षक श्री सचिन मेश्राम को नियुक्‍त किया गया था। इस छात्र संघ चुनाव में संस्था के अध्यक्ष पुष्प कुमार कोल्हे, उपाध्यक्ष सुंदरलाल मात्रे, संचालक रहीस कुमार खांडेकर, प्राचार्य सुरेखा खांडेकर खांडेकर के साथ ही ग्राम के सरपंच व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें