कलेक्टर द्वारा समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये निर्देश

(मैहर) मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने  सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकाश सिंह, अमरपाटन आरती यादव, रामनगर डॉ आरती सिंह, डीपीओ सौरभ सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की 4 शिकायतें नाट अटेंड पाई गई है। साथ ही अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की 4 नई शिकायतों में एक भी बंद नहीं की गई। इसी प्रकार आयुष विभाग 1, ऊर्जा विभाग की 36 एवं पीडब्ल्यूडी की 3 नई शिकायतें है तथा एल-1 पर 6 शिकायतें है। राजस्व विभाग की 20 नई शिकायते मिलाकर कुल 1329 हो गई है। पीएचई की एल-1 पर 820, सहकारिता की 4 लोक शिक्षण की 45 नगर पालिका की एल-1 पर 219 शिकायतें है। जनसुनवाई के दौरान मिले शिकायतों के आवेदन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के तीनों ब्लाक मैहर, अमरपाटन और रामनगर के जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि समग्र आईडी में किसी जीवित व्यक्ति को मृत बताए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की कार्यवाही की जाये। एनएचएआई के विभागीय अधिकारी को कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेशनल हाइवे पर पेट्रोलिंग टीम के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग न किए जाने की वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे है। उन्होंने दिन रात हाइवे पर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। नगर की सफाई व्यवस्था में कलेक्टर ने सीएमओ, नगर पालिका को नगर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। लोक शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा अतिथि शिक्षको की भर्ती के संबंध में शिकायते प्राप्त होना शुरू हो गई है। शिक्षको की भर्ती करने के दौरान नियमों और निर्देशों का ध्यान रखे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने सभी विभागो को पेड़ लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन विभागो द्वारा पौधा रोपण नही हुआ, या लक्ष्य से लक्ष्य के कम किया गया है वे सभी अपने लक्ष्य को पूरा करे। जिन विभागो के पास पौधारोपण करने के लिए जगह नहीं है। वे शिक्षा विभाग से कॉर्डिनेट कर शासकीय विद्यालय, भवन में पौधारोपण कर सकते है। जिन विभागों ने पौधारोपण किया है उन्हें पौध रोपण की सूची में जगह, संख्या और किस प्रजाति का पौधारोपण किया है बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें